
हर घर नल योजना की धीमी गति होने पर बिफरे भाजपा नेता
सोनभद्र में 3212 करोड़ की लागत से 1953458 ग्रामीण परिवार होंगे लाभान्वित
दुद्धी, सोनभद्र – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल योजना की धीमी गति पर भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने गहरी नाराजगी जताई है ।उन्होंने कहा कि सोनभद्र जिले में 3212 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण होने वाले हर घर नल योजना की गति काफी धीमी है। जिससे सरकार की ग्रामीणों तक पानी पहुँचाने की मंसा को साकार करने की योजना को जिम्मेदार अधिकारी पलीता लगाते नजर आ रहे हैं।आस लगाए ग्रामीणों में भी काफी आक्रोश देखा जा रहा है ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मिर्जापुर व सोनभद्र जिले के ग्रामीण इलाकों में जहाँ लोगो तक पानी नही पहुँच पाता है। वहाँ तक शुद्ध पानी पहुँच सके उसके लिए 5555.38 करोड़ रुपए आवंटित किया है। जिसमें अकेले सोनभद्र के लिए 3212 करोड़ रुपए आवंटित है।धन की कमी न होने के बावजूद इस योजना की कार्यप्रणाली धीमी है। जिससे निर्धारित समय तक योजना पूर्ण होता नही दिख रहा है। कार्यदायी संस्था एलएनटी कम्पनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निष्क्रियता से कार्य में तेजी नही दिख रही।
श्री अग्रहरि ने कहा कि सोनभद्र जिले में इस योजना की शुरुआत प्रदेश सरकार द्वारा करने के बावजूद हर घर नल योजना की गति धीमी है । 1953458 लाभार्थियों को लाभान्वित करने वाली यह योजना 2022 तक पूर्ण करनी थी, जो समयान्तर्गत होता नही दिख रहा है। जो सरकार की छवि को खराब करने की साजिश प्रतीत हो रहा है। योजना की जमीनी हकीकत से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराकर , संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।



