Crime

पटना में भाजपा नेता और कारोबारी की हत्या

पटना : बिहार की राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंग पुरी के पास मंगलवार की रात अपराधियों ने मिल्क पार्लर के मालिक और भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा )नेता अजय शाह (50) की गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया मंगलवार की रात अपराधी अजय शाह की दुकान में आये। इसके बाद अपराधियों ने अजय शाह को गोली मारकर घायल कर दिया।सूत्रों ने बताया कि अजय शाह को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।प्रथम दृष्टया घटना भूमि विवाद का परिणाम प्रतीत हो रही है।मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button