Politics

युवाओं के साथ पुरनियों को भी जोड़ रही भाजपा

पीएम का सानिध्य पाकर गदगद हुए कार्यकर्ता.बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं में गया सुखद संदेश

  • क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने  जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं को पीएम से मिलवाया
  • संगठन ने सम्मान देकर चुनाव से पहले अपनों के साथ रहने का दिया संदेश

वाराणसी : जहां एक ओर विपक्षी दलों में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में नाराजगी चरम पर पहुंच गई है। वे पार्टी के प्रति अविश्वास जताते हुए भाजपा का दामन थाम रहे हैं। वहीं, भाजपा युवाओं के साथ ही अपने पुराने कार्यकर्ताओं को भी संगठन से जोड़े रहने की कवायद निरंतर कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बार के दौरे में 150 पूर्व मंडल अध्यक्ष ने उनसे भेंट की। पीएम मोदी का सानिध्य पाकर सभी गदगद नजर आए। इसके साथ ही जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों के वर्तमान मंडल महामंत्रियों को भी प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। यह कार्य काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल की पहल पर संगठन ने किया।

इसका बड़ा संदेश पार्टी के अंदर गया। जनसंघ व भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता जो पहले मंडलों में मंडल अध्यक्ष पद का दायित्व संभाल चुके है,अपने आप को हाशिये पर मान रहे थे उनकी कईं वर्षों से यह ख्वाइश थी कि एक बार अपने लोकप्रिय सांसद व पीएम मोदी से मुलाकात हो जाय। उनकी वर्षों की ख्वाइश को काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने पूरा किया। प्रधानमंत्री के गत 22 व 23 फरवरी को दो दिन के काशी प्रवास में सन 1990 के भी पहले से पार्टी का काम कर रहे मंडल के पूर्व अध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का पीएम से मुलाकात का मार्ग प्रशस्त किया।

क्षेत्र अध्यक्ष ने इस बार के दौरे में पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्षों से पीएम से मुलाकात की योजना बनायी। क्षेत्र अध्यक्ष की इस योजना का एक अच्छा संदेश बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं में गया है। कार्यकर्ता क्षेत्र अध्यक्ष के निर्णय की प्रशंसा कर रहे हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button