Varanasi

पीएम मोदी के नेतृत्व में 2024 में केंद्र में पुनः बनेंगी भाजपा सरकार: विनोद तावड़े

2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की शत प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल करेगी भाजपा: भूपेंद्र सिंह चौधरी

वाराणसी : जिन सीटों पर 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार हुई है ऐसे लोकसभा सीटों पर 2024 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करना हम सबका दायित्व है और इसके लिए इन लोकसभा क्षेत्रों में व्यापक योजना बनाकर पुरी ताकत के साथ कार्य करना है और जीत हासिल करनी है। कहा कि 2024 में पीएम मोदी के नेतृत्व में पुनः केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी।उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने लोकसभा प्रवास योजना के तहत भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया में आयोजित जौनपुर, गाजीपुर एवं घोसी लोकसभा की क्लस्टर बैठक को संबोधित करते हुए कही।

राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि प्रत्येक महीने में 1 से 15 तक लोकसभा कोर कमेटी की बैठक एवं 16 से 30 तक विधान सभा कोर कमेटी बैठक हर हाल में करनी है। कहा कि इन बैठकों में लोकसभा का सामाजिक , राजनीतिक, संगठनात्मक एवं चुनावी विश्लेषण करना है। कहा कि सामाजिक दृष्टि से जिन जातियों में भाजपा का प्रभाव कम है उन जातियों में पार्टी की पहुंच बढ़ानी है। कहा कि नये मतदाता जिनमें विशेष कर युवा होता है । कहा कि युवा मोर्चा के माध्यम से युवाओं को 2014 के पूर्व की सरकार और 2014 के बाद की पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के बीच का फर्क बताए। कहा कि महिला मोर्चा के माध्यम से महिलाओं के बीच जाकर केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किए गये कार्यों को बताए। किसान मोर्चा किसानों के बीच जाकर किसानों के हित में केंद्र सरकार द्वारा किए गये कार्यों का उल्लेख करें।

राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि पंचायत से लेकर पार्लियामेंट के चुनाव में तीसरे, चौथे नम्बर पर रहे उम्मीदवार को पार्टी से जोड़े, उनकी समस्याओं को सुनें केंद्र और प्रदेश सरकार के माध्यम से उनकी समस्याओं का निराकरण करें। कहा कि पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों एवं पुराने कार्यकताओं की सुची बनाए, उनसे संपर्क और संवाद करे। विचार परिवार के लोगों की सूची बनाकर उनसे संवाद करे‌। प्रभावशाली व्यक्ति (कि- वोटर ) एवं समाज के प्रबुद्ध जनों की सुची बनाकर सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की चर्चा करें। कहा कि सी- केटेगरी के बूथों पर जहां 30 पर प्रतिशत से कम वोट मिले हैं वहां 10 प्रतिशत वोट और बढ़ाना है। कहा कि हर बूथ पर 5 जगह वाॅल राइटिंग करवानी है। कहा कि लोकसभा स्तर पर सोशल मीडिया की टीम बनानी है। बूथ प्रमुख तक व्हाट्सअप ग्रुप बनाने है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पर जनता का विश्वास बढ़ा है। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर आज भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा एवं राज्यसभा में सर्वाधिक सांसद हैं। अधिकतर प्रदेशों में हमारी सरकारें हैं। जहां हमारी सरकारें नही है वहां हम विपक्ष की सकारात्मक भूमिका में हैं। कहा 2014 एवं 2019के लोकसभा चुनाव एवं 2017 एवं 2022 के विधान सभा चुनाव में पार्टी को प्रचंड जीत हासिल हुई। हाल ही में सम्पन्न निकाय चुनाव में पार्टी ने एतिहासिक जीत हासिल की। कहा कि पीएम के नेतृत्व में 2024 में पार्टी उत्तर प्रदेश में शत प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भुपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में 14 सीटें ऐसी थी जिसपर पार्टी को जीत हासिल नहीं हुई इनमें 12 सीटे ऐसी है जिनपर 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी जीती थी। कहा कि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर शत प्रतिशत जीत की दृष्टि से केंद्रीय इकाई ने व्यापक योजना तैयार की है। कहा कि इसके लिए क्लस्टर बनाए गये है। कहा कि जौनपुर, गाजीपुर और घोसी लोकसभा सीट 2019 में पार्टी नहीं जीत पाई थी। इन सीटों पर जीत हासिल हो इसके योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना है। कहा कि हमें जो भी दायित्व मिला है उसे पुरी निष्ठा से पुरा करना है।

बैठक के आरंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की, तत्पश्चात वंदेमातरम गान हुआ।संचालन प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने व धन्यवाद ज्ञापन भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने किया।

कार्यालय के प्रवेश द्वार पर महिला मोर्चा ने आरती व पुष्प वर्षा कर अतिथियों का किया स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का क्षेत्रीय कार्यालय के प्रवेश द्वार पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आरती उतारकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में नम्रता चौरसिया, विनिता सिंह, सीमा यादव एवं अनिता तिवारी प्रमुख रही।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति

बैठक में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मोर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री कमलावती सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, अशोक चौरसिया, अमरनाथ यादव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी एवं सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर सहित तीनों लोकसभा क्षेत्रों के प्रभारी, संयोजक, विधान सभा संयोजक, विस्तारक, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button