
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा सक्रिय, मंडल स्तर पर तैयारियों का दौर तेज
2248 करोड़ की 53 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री.भाजपा मंडलों में बैठकों व स्वच्छता अभियानों से जुटी तैयारी में.
*2 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे सेवापुरी के बनौली (कलिकाधाम) में जनसभा
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 अगस्त को काशी आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। पार्टी द्वारा जिले और महानगर के विभिन्न मंडलों में लगातार बैठकें आयोजित कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
इसी क्रम में सेवापुरी विधानसभा के जंसा मंडल में आयोजित बैठक में भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री बनौली (कलिकाधाम) में आयोजित एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे और इस दौरान 2248 करोड़ रुपये की 53 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें 1618 करोड़ रुपये की 38 परियोजनाओं का शिलान्यास और 630 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण प्रस्तावित है।

क्षेत्र अध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक 50 से अधिक बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ चुके हैं और प्रत्येक दौरा काशी के विकास को एक नई दिशा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा भी काशीवासियों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की सौगात लेकर आएगा।
उन्होंने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों का आवाहन करते हुए कहा कि यह मंडल जनसभा स्थल के नजदीक होने के कारण संख्या कि दृष्टि से आप सभी कि जिम्मेदारी और बढ़ जाती है प्रत्येक मंडल से अधिकतम संख्या में जनसभा में भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए। इसके लिए घर-घर जाकर आमंत्रण देने की योजना पर अमल किया जाए। बैठक के उपरांत जंसा स्थित एक मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।
राजकीय आईटीआई में 52% सीटें भरीं, तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया 31 जुलाई से



