Crime

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पुलिस ने माना संदिग्ध

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोरीडिहा- जमुहाई मार्ग पर कंदरापुर मोड़ के पास मंगलवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। बदमाशों ने तीन फायर किया, जिसमें एक गोली बाएं हाथ में लगी। खबर मिली है कि आनापुर चकवा गांव निवासी रणविजय बिंद (38 वर्ष) किसी रिश्तेदारी से होकर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह कोरीडिहा-जमुहाई मार्ग पर इटोरी बाजार से आगे कंधरापुर मोड़ के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे लक्ष्य कर फायर कर दिया।

एक गोली रणविजय के हाथ में लगी और दूसरी हेलमेट पर। तीसरी गोली जैकेट में लगी। बाइक छोड़कर युवक चिल्लाते हुए गांव की ओर भागा। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हमलावर तेज गति में आनापुर की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने आनापुर गांव से 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। घायल युवक की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button