Crime

बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत ,पत्नी व बच्ची घायल

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना पचोखरा क्षेत्र में शनिवार को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में युवक की पत्नी तथा बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद हाथरस थाना सादाबाद के जड़कर निवासी विष्णु (38) पुत्र प्रेम सिंह गालिब पचोखरा अपनी ससुराल पत्नी को बुलाने आया था। पत्नी आरती व अपनी बच्ची आरुषि को लेकर वह बाइक से घर जा रहा था।

पचोखरा के समीप तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी तथा बच्ची घायल हो गए।बाद में वहां काफी लोग एकत्रित हो गए पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी वहां आ गए। पुलिस ने घायल उसकी पत्नी आरती तथा बच्ची को उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button