सीतापुर : उत्तर प्रदेश मे सीतापुर जिले के लहरपुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि लहरपुर-तंबौर मार्ग पर बीती देर रात यह हादसा उस समय हुआ जब मोहल्ला गनी टोला निवासी सुरेंद्र (25) देर रात किसी काम से जा रहा था किभी ग्राम हिलालपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। (वार्ता)



