Crime

मिर्जापुर में बाइक सवार की हादसे में मौत

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के मड़िहान क्षेत्र में एक अनियंत्रित बाईक के बिजली के पोल से टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि संतनगर थाना क्षेत्र के बनकी सहरसा गांव निवासी प्रदीप पाल (27) मंगलवार को आधी रात लगभग बारह बजे अपने साथी रामबाबू पाल के साथ बाईक से लौट रहा था। मड़िहान धोरावल मार्ग पर स्थित बसही गांव के पास उसकी बाईक असंतुलित हो कर एक बिजली के पोल से टकरा गई जिससे दोनों घायल हो गए। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button