Crime

डम्फर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

कौशांबी : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले में मंझनपुर की अदालत से बाइक से प्रयागराज लौट रहे बाइक सवारों को पिपरी क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास डम्फर ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में भतीजे की मौके पर मृत्यु हो गई और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस सूत्रों के अनुसार करारी थाना क्षेत्र के रसूलपुर सोनी गांव निवासी सुनील सिंह (40) अपने चाचा सुमिरन सिंह के साथ बाइक से मंझनपुर की अदालत में तारीख करके रात्रि में बाइक से वापस प्रयागराज लौट रहे थे कि तिल्हापुर मोड़ पेट्रोल पंप के पास बालू लदे डम्फर बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button