Crime

बाइक खंभे से टकरायी,दो मरे

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अतर्रा क्षेत्र में एक अनियंत्रित बाइक के सड़क किनारे खड़े खंभे से टकराने से उसमें सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई और एक अन्य घायल हो गया।पुलिस क्षेत्राधिकारी अत्तर्रा जियाउद्दीन अहमद ने शुक्रवार की शाम बताया कि अतर्रा कस्बा निवासी गोविंद (18) के बड़े भाई प्रांशु का मध्य प्रदेश के सतना में दहिनवारा कार्यक्रम था। जहां से वह दो अन्य अपने निकट संबंधियों के साथ कल देर रात वापस लौट रहा था कि अतर्रा थाना क्षेत्र के तरसुमा गांव के निकट उनकी अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े एक खंभे से टकरा गई। इस हादसे में गोविंद की मौके पर ही मृत्यु हो गई। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button