Crime

भलुअनी में बड़ी चोरी, रात में घर से लाखों के जेवरात ले उड़े चोर

भलुअनी, देवरिया के नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। सोमवार सुबह दरवाजा खुला और संदूक गायब मिलने पर घटना का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

भलुअनी (देवरिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत भलुअनी के वार्ड नंबर–8 गोविन्द बल्लभ पंत नगर में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोर पीछे की ओर से बांस की सीढ़ी लगाकर मकान में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

सोमवार सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो घर का दरवाजा खुला मिला और संदूक गायब देख हड़कंप मच गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, गोविन्द बल्लभ पंत नगर निवासी रामेश्वर प्रसाद के घर के पिछवाड़े से चोरों ने बांस की सीढ़ी के सहारे प्रवेश किया। घर में रखे संदूक को तोड़कर उसमें मौजूद कीमती आभूषण चुरा लिए गए। चोरी गए जेवरातों में एक सोने का हार, सोने का झुमका, झाला, दो पाजेब, दो पायल, पांच जूतिया, दो जोड़ी बिछिया, सोने की दो अंगूठियां, दो लॉकेट, सोने की पांच नथुनी, एक सोने का टीका और दो मंगलसूत्र शामिल बताए गए हैं।

वारदात के बाद चोरों ने खाली संदूक को घर से करीब 50 मीटर दूर खेत में फेंक दिया, जिसे सोमवार सुबह खेत में बरामद कर लिया गया। इससे यह स्पष्ट होता है कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से चोरी कर साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और पीड़ित परिवार से जानकारी ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि चोरी की घटना की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने भी लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

भलुअनी में मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित, अतिथियों ने दिया प्रेरणादायी संदेश

रिश्तों की तलाश अब होगी आसान-काशी में मध्यदेशीय वैश्य समाज का राष्ट्रीय वैवाहिक सम्मेलन

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button