Crime

देवरिया पुलिस का बड़ा एक्शन: टप्पेबाजी-छिनैती गिरोह का भंडाफोड़, चार शातिर गिरफ्तार

भलुअनी, देवरिया में पुलिस ने टप्पेबाजी व छिनैती करने वाले सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास व घर से कुल 31,550 रुपये नकद बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई एसपी संजीव सुमन के निर्देश, एएसपी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व सीओ बरहज राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में की गई। गिरोह नोट की गड्डी गिराकर जेवर बदलने की शातिर ठगी करता था।

  • भलुअनी, बरहज, सलेमपुर व खुखुन्दू में वारदात करने वाला गैंग पकड़ा गया, नकदी बरामद

भलुअनी, देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के कुशल पर्यवेक्षण में शनिवार की शाम में भलुअनी पुलिस द्वारा कस्बा भलुअनी में चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-07/2026 धारा 303(2), 318(4) बीएनएस0 व बढ़ोतरी 317(2) बीएनएस0 से सम्बन्धित अभियुक्त मनीष डोम पुत्र मनोज उर्फ नाटे, कृष्णा डोम पुत्र जितेन्द्र डोम निवासीगण काशीराम आवास पूर्वा चौराहा थाना कोतवाली जनपद देवरिया को भलुअनी से करौंदी जाने वाले मार्ग पर स्थित मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया गया ,जिनके पास से छिनैती/टप्पेबाजी के कुल 10 हजार पचास रुपये तथा उनके घर से कुल 13 हजार पांच सौ रुपये बरामद हुये। तत्पश्चात गिरफ्तार अभियुक्तगण की निशानदेही पर थाना भलुअनी, बरहज, सलेमपुर व खुखुन्दू की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्तगण रोहित उर्फ टिमल पुत्र गुड्डू कुमार डोम व जितेन्द्र पुत्र स्व0 महेन्द्र डोम निवासीगण काशीराम आवास थाना कोतवाली को कांशीराम आवास के पास से गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 8 हजार रुपये बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पुलिस द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि अभियुक्तगण मनीष डोम व कृष्णा डोम अपने साथियों के साथ मिलकर जिले के भलुअनी, बरहज, खुखुन्दू व सलेमपुर के कस्बो में नोट की गड्डी का बंडल एक कपडे में बांधकर महिला/पुरुष के सामने गिरा देते हैं तथा उन्हीं लोगो के सामने उठा भी लेते हैं तथा उनको हिस्सा बांटने का लालच देकर अपनी बातों में उलझाकर अपना पहना हुआ डुप्लीकेट चैन, अंगूठी महिला/ पुरुष के सामने उतारते हैं और कहते हैं कि जमाना बहुत खराब है, चोर उचक्के छीन लेगें सामने वाले महिला/पुरुष से उनके पहने हुए जेवर उतरवाकर एक कागज मे रखवाते है, उसी दौरान सभी अभियुक्तगण इकठ्ठा हो जाते है, तथा आपस में शोर गुल करके सबको उलझाकर महिला/पुरुष के जेवरो को बदलकर मौके से फरार हो जाते है ।

अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा पिछले वर्ष के माह अक्टूबर में बरहज बस स्टैण्ड के पास से महिला का बैग छीनकर भाग गये थे तथा माह नवम्बर में योजना बनाकर खुखुन्दू कस्बा के सेन्ट्रल बैकं के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति पैसा निकालकर बाहर आया था उसको भी बहला-फुसलाकर झांसे व धोखे में लेकर नोट की गड्डी गिराकर करीब 25 हजार रुपया लेकर भाग गये थे ऐसे ही अलग-अलग तारीखों में थाना सलेमपुर बाजार में पंजाब बैंक एटीएम के पास व हरैया तिराहे के पास से दो अलग-अलग महिलाओं के साथ अगस्त माह में एक महिला का सोने का चैन व चौदह सौ रुपया मिलकर छीन लिये थे तथा हरैया तिराहे के पास महिला से सोने का चैन व दो हजार रुपया चुरा लिये थे। तथा 12 जनवरी को अभियुक्तगण भलुअनी बाजार में एक महिला के सामने रुमाल में बंधे कागज का बन्डल गिरा दिये थे तथा उस महिला को हिस्सा देने का लालच देकर बातों में उलझाकर उसके कान का जेवर व मंगलसूत्र निकलवाकर तथा उसका पच्चीस सौ रुपया लेकर आपस में शोरगुल कर फरार हो गये थे। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना भलुअनी पर मु0अ0सं0- 007/2026 धारा 303(2), 318(4) बीएनएस0, थाना खुखुन्दू पर मु0अ0सं0 014/2026 धारा 318(4),303(2) बीएनएस, थाना सलेमपुर पर मु0अ0सं0 269/2025 धारा 304 बीएनएस व मु0अ0स0 303/2025 धारा 303(3) बीएनएस तथा थाना बरहज पर मु0अ0सं0 20/2026 धारा 304(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-

मनीष डोम पुत्र मनोज उर्फ नाटे का आपराधिक इतिहास

1.मु0अ0सं0-007/2026 धारा 303(2), 318(4), 317(2) बीएनएस0 थाना भलुअनी जनपद देवरिया
2.मु0अ0सं0-20/2026 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस थाना बरहज जनपद देवरिया
3.मु0अ0सं0-014/2026 धारा 318(4),303(2), 317(2) बीएनएस थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया
4.मु0अ0सं0-269/2025 धारा 304, 317(2) बीएनएस थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
5.मु0अ0स0-303/2025 धारा 303(3), 317(2) बीएनएस थाना सलेमपुर जनपद देवरिया

कृष्णा डोम पुत्र जितेन्द्र डोम का आपराधिक इतिहास

1.मु0अ0सं0-007/2026 धारा 303(2), 318(4), 317(2) बीएनएस0 थाना भलुअनी जनपद देवरिया
2.मु0अ0सं0-014/2026 धारा 318(4),303(2), 317(2) बीएनएस थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया
3.मु0अ0सं0-269/2025 धारा 304, 317(2) बीएनएस थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
4.मु0अ0स0-303/2025 धारा 303(3), 317(2) बीएनएस थाना सलेमपुर जनपद देवरिया

रोहित उर्फ टिमल पुत्र गुड्डू कुमार डोम का आपराधिक इतिहास

1.मु0अ0सं0-014/2026 धारा 318(4),303(2), 317(2) बीएनएस थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया

जितेन्द्र पुत्र स्व0 महेन्द्र डोम का आपराधिक इतिहास

1.मु0अ0सं0-20/2026 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस थाना बरहज जनपद देवरिया

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पाण्डेय थाना भलुअनी,.म0उ0नि0 सुश्री ज्योति थाना भलुअनी, उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार थाना भलुअनी,का0 अरविन्द यादव थाना भलुअनी,का0 विनोद यादव थाना भलुअनी, .उ0नि0 सर्वेश सिंह थाना बरहज, उ0नि0 अखिलेश कुमार थाना सलेमपुर,उ0नि0 आशीष मिश्रा थाना खुखुन्दू शामिल रहे।

फरवरी तक गंगा एक्सप्रेसवे होगा तैयार, यूपी की कनेक्टिविटी को मिलेगी तेज़ रफ्तार: मुख्यमंत्री

12 बजे तक सोने वाले बबुआ को नहीं थी गरीबों की चिंता: सीएम योगी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button