Entertainment

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ कोरोना पॉजिटिव पाए गए

लखनऊ । यूपी के लखनऊ में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है । इस बीच सोशल मीडिया में निरहुआ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निरहुआ के अस्‍पताल जाते समय पीपीई किट पहने स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी उनके साथ सेल्‍फी लेते नज़र आ रहे हैं कुछ दिन पहले ही निरहुआ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी इसके बाद उनको को लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल इंस्टीट्यूट में एडमिट किया गया है। जहां उनका ट्रीटमेंट किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, भोजपुरी सुपर स्टार निरहुआ अभी हाल ही में लखनऊ में मौजूद थे और एक अवॉर्ड फंक्शन की तैयारी भी कर रहे थे। इसके अलावा बांदा में उनकी एक मूवी भी शूट की जा रही थी हालांकि, करोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आने के बाद उनको पीजीआई लखनऊ में एडमिट किया गया है, जहां उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। वहीं ये भी खबरें हैं कि निरहुआ के अलावा जो अन्य दो स्टाफ मेंबर्स कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें से एक कैमरामैन है जबकि दूसरा असिस्टेंट है। जिस फिल्म की शूटिंग चल रही थी उसका नाम है सबका बाप अंगूठा छाप। शूटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार हैं। वो लंबे अरसे से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ रिक्शावाला, निरहुआ रिक्शावाला 2, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, जय वीरू जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं निरहुआ एक्टिंग के अलावा सिंगिंग, प्रोडक्शन में भी सक्रिय हैं। उन्होंने राजनीति में भी एंट्री ली है।

Related Articles

Back to top button