Entertainment

बिल्थरारोड में शुरु हुई दो भोजपुरी फिल्म की शुटिंग, जुटे भोजपुरी फिल्म कलाकार

बलिया: जनपद बलिया के बिल्थरारोड में दो भोजपुरी फिल्म की एकसाथ शुटिंग शुक्रवार को शुरु हुई। क्षेत्र के रामपुर कानुनगोयान गांव में अजय प्रोडक्शन के तहत बन रही घरवाली बाहरवाली-2 एवं कहानी नामक फिल्म का मुहुर्त वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया गया।

भोजपुरी फिल्म जगत में एक्शन किंग के रुप में चर्चित अभिनेता यश मिश्रा एवं अभिनेत्री स्मृति सिंहा व रक्षा गुप्ता, कलाकार उपेंद्र गुप्ता मिंटू, शिविका दिवान के साथ डायरेक्टर अजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। चर्चित फिल्म प्रोडयूसर आलोक सिंह भी लंबे समय बाद किसी फिल्म मुहुर्त के दौरान मौजूद दिखे। अभिनेता यश मिश्रा ने बताया कि दोनों फिल्में पूरी तरह से पारिवारिक है और भोजपुरी फिल्मी दुनिया में धमाल मचाने वाली है। भोजपुरी फिल्म कलाकारों की टीम करीब एक माह तक बिल्थरारोड और आसपास के ग्रामीण इलाकों में ही शुटिंग करेगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button