Off Beat

गर्मी में आम खाने के फायदे

फलों बड़ों से लेकर बच्चे तक सभी इसे खाना पसंद करते हैं। यह स्वाद के साथ सेहत से भी है भरपूर। गर्मी में लोग इस फल को खाना खूब करते हैं पसंद। दुनियाभर में आम की लगभग 1400 किस्में हैं, लेकिन हमारे देश में उगायी जाने वाली , दशहरी, लंगड़ा, फज़ली, केशर, सिंदूरी आदि आम की मुख्य किस्में हैं।गर्मी में आम खाने के ढेरों फायदे हैं। इसे बहुत ही गुणकारी फल माना जाता है।

इस मौसम में आप अपनी डाइट में आम जरूर शामिल करें। इसमें कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं। आम में पोटैशियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। तो आइए जानते हैं आम सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद।

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त

आम में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। इसमें मौजूद एंजाइम पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं। अगर आप नियमित रूप से आम खाते हैं, तो पाचन बेहतर हो सकता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

आम में ल्यूटिन, ज़ेक्सैन्थिन और विटामिन ए होते हैं, ये सभी तत्व आंखों को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन आपकी आंखों को धूप से बचा सकते हैं, जबकि विटामिन ए को आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अच्छा माना जाता है।

इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत

आम विटामिन-सी और विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के महत्वपूर्ण माने जाते हैं। जिससे आप कई तरह के संक्रमण और अन्य बीमारियों से बच सकते हैं।

दिल की सेहत के लिए

आम में मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। ये तत्व दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आम के सेवन से आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button