Women

रक्षा बंधन पर सौंदर्य टिप्स

रक्षा वन्धन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार रक्षा बंधन का पवन त्यौहार सावन माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को 22 अगस्त रबिबार को मनाया जायेगा। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर दिन में किसी भी समय राखी बांध सकती हैं क्योंकि इस दिन राखी बांधने का 12 घण्टे का महूर्त है ।खास बात यह भी है की रबिबार होने की वजह से माहौल हल्का रहेगा क्योंकि आपको आफिस जाने की टेन्शन नहीं होगी /इस बार राखी के पर्व पर शोभन योग सुबह 6.15 से 10.35 बजे तथा अभिजीत महूर्त दोपहर 12 . 04 बजे से 12 . 58 तक रहेगा. शोभन योग या अभिजीत महूर्त में राखी बांधना श्रेष्ठ रहेगा। इस दिन बहनों का सजना-संवरना तो बनता ही है। भाई बहन के अटूट प्यार और समर्पण के त्यौहार रक्षा बंधन में बहने भारतीय सौन्दर्य और परिधानों में काफी आकर्षक और सम्मोहक नज़र आती हैं।

भाई बहन के रिश्ते पर टिके इस खुशियों के त्यौहार को ज्यादातर उमस भरे बरसात के मौसम में हर साल मनाया जाता है। भाई बहन के अटूट प्यार और सम्पर्ण के अदभूत त्यौहार में बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांध कर उनकी दीर्घायु और सेहत स्वास्थ्य की कामना करती हैं वहीं भाई उन्हें पूरी सुरक्षा का वचन देते हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए जहां भाई नए अंदाज़ में दीखते हैं वहीं बहनें ख़ूबसूरत दिखने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती । इस पवित्र दिन में आकर्षक और सम्मोहक दिखने के लिए आप चटकीले रंग बाले रॉयल ब्लू , लाल , गुलाबी या मैरून रंग के परिधान या सादा लिबास दोनों ही पहन सकती हैं लेकिन मौसम के लिहाज़ से आपको ग्लैमरस या स्टाइलिश लुक पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों की मदद लेनी होगी ।

वरसात के मौसम में मनाए जाने वाले इस त्यौहार में चमकती तथा आभामान त्वचा पाने के लिए आपको त्यौहार से एक हफते पहले तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। वरसात के इस गर्म तथा आर्द्रता भरे वातावरण में त्वचा को रंगत तथा ताजगी प्रदान करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप त्यौहार में आकर्षण का केन्द्र बन सकती है। तरबूज का जूस त्वचा की रंगत तथा ताजगी के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। तरबज के जूस से त्वचा के रूखेपन को भी रोका जा सकता है। यह त्वचा में कोमलता तथा प्राकृतिक चमक प्रदान करता है। तरबूज के जूस को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद ताजे तथा साफ पानी से धो डालिए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button