Sports

ओलंपिक खिलाड़ियों की तैयारी के लिए आगे आया बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बीते रविवार को ओलंपिक के लिए जाने वाले एथलीटों के प्रशिक्षण और तैयारियों के लिए 10 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। बोर्ड ने ये फैसला एक बैठक के दौरान लिया जिसमें बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह भी शामिल थे। इस फंड का उपयोग एथलीटों की तैयारी और अन्य आकस्मिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया जाएगा जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। टोक्यो ओलंपिक की तैयारी कर रहे एथलीटों को बीसीसीआई ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उसे उम्मीद है कि इस बार भारतीय खिलाड़ी सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए देश के लिए अधिक पदक जीतकर लाएंगे।

https://twitter.com/BCCI/status/1406635707742011394

23 जुलाई से प्रस्तावित हैं ओलंपिक
ग्रीष्म कालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई 2021 से लेकर 8 अगस्त 2021 के बीच प्रस्तावित है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड खेलों के इस महाकुंभ में भाग लेने वाले देश के एथलीटों की हरसंभव मदद कर रहा है।

आईओए ने किया शुक्रिया
आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने बीसीसीआई और खेल मंत्रालय को मदद के लिए शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा, ”बीसीसीआई की शीर्ष परिषद ने खेल मंत्रालय के अनुरोध के बाद रविवार को आपात बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी। बीसीसीआई और खेल मंत्रालय को शुक्रिया।”

23 को लाॅन्च होगा थीम सॉन्ग
टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों पर 23 जून को थीम सॉन्ग लॉन्च होगा। इतना ही नहीं खिलाड़ियों को लेकर एक शाॅर्ट फिल्म भी बनाई जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि अब तक 100 से अधिक खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button