
बरेली : उत्तर प्रदेश का बरेली प्रशासन के एतिहादे मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख तौकीर रजा खां ने गिरफ्तारी के ऐलान के बाद सतर्क होने के बावजूद हुए उपद्रव और पथराव में शुक्रवार देर रात थाना बारादरी में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए हैं, जिसमें करीब 110 अज्ञात लोग शामिल हैं।आईएमसी प्रमुख तौकीर रजा खां ने ज्ञान व्यापी मुद्दे पर कुछ दिनों पहले गिरफ्तारी देने का ऐलान किया। शुक्रवार अपराहन तक गिरफ्तारी मुद्दे पर अफरा तफरी फैली रही। जब लोग घर वापस जा रहे थे तभी कुछ लोग श्यामगंज बाजार में भिड़ गए, जिससे हम पथराव और तोड़फोड़ हुई। किसी तरह मामले पर काबू पा लिया गया। जानकारी मिलने पर अफसर मौके पर पहुंचे और बड़ी तादात में फोर्स तैनात कर दी गई। इसके बाद देर रात तक मुकदमा दर्ज कराए जाने की कवायद होती रही। (वार्ता)



