Astrology & Religion

बांकेबिहारीजी के दर्शन का समय हुआ परिवर्तित

सुबह 7.45 बजे भक्तों को प्रतिदिन देंगे दर्शन, रात 9.30 बजे करेंगे शयन.ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ग्रीष्मकालीन पूजा राग सेवा रविवार से शुरू

मथुरा । जन-जन के आराध्य श्रीबांकेबिहारी महाराज रविवार से अपने भक्तों को पौने आठ बजे सुबह दर्शन देंगे तथा रात्रि में साढ़े नौ बजे शयन करेंगे। यह जानकारी शनिवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने दी। गौरतलब हो कि ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ग्रीष्मकालीन पूजा राग सेवा का क्रम होली की दूज रविवार से प्रारंभ होगा। इसके तहत न केवल मंदिर दर्शन का समय परिवर्तित होगा, बल्कि सेवायतों द्वारा ठाकुरजी की ग्रीष्मकालीन पूजा पद्धति के अनुसार की जाएगी।

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि 20 मार्च से मंदिर के पट सुबह 7:45 पर दर्शनार्थियों के लिए खोले जाएंगे। उसके बाद 7:55 पर सेवायतों द्वारा ठाकुर बांकेबिहारीजी की श्रृंगार आरती की जाएगी। 11 बजे ठाकुरजी को राज भोग अर्पित किया जाएगा और 11:30 बजे पुनः ठाकुरजी के दर्शन भक्तों को प्राप्त होंगे। 11:55 पर राज भोग आरती के साथ प्रातःकालीन दर्शन पूर्ण होंगे। सायंकाल 5:30 बजे मंदिर के पट एक बार फिर खुलेंगे। 8:30 बजे ठाकुरजी को शयन भोग अर्पित किया जाएगा। 9:25 पर शयन भोग आरती के बाद रात 9:30 बजे शयन करेंगे।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button