
अभामवैस युवा समिति के प्रदेश कोषाध्यक्ष हुए बलिया के नवल
बिल्थरारोड (बलिया)ः अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय युवा समिति का विस्तार करते हुए बलिया के नवल मद्धेशिया को प्रदेश कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसकी जानकारी अभामवैस युवा समिति के राष्ट्रीय महामंत्री रवि आर्य मद्धेशिया ने प्रेसविज्ञप्ति जारी कर दी है। इसकी जानकारी मिलते ही बलिया जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। जिनके चुनाव पर मद्धेशिया समाज ने स्वागत किया है और इससे प्रदेश के युवा कमेटी में मजबूती आने का भरोसा जताया। बलिया जनपद के बिल्थरारोड नगरपंचायत के मूल निवासी नवल मद्धेशिया के कोषाध्यक्ष होने पर बिल्थरारोड के स्वजातीय बंधुओं ने भी आपस में मिठाईयां बांट एकदूसरे को बधाई दी। प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष चुने जाने पर नवल मद्देशिया ने कहा कि जिस उम्मीद व विश्वास से मुझे जिम्मेदारी दी गई है। उसे वे बखूबी निभाते हुए समाज व संगठन के मजबूती के लिए लगे रहेंगे। स्थानीय स्वाजातीय युवा कार्यकर्ताओ ने नवल कुमार मद्देशिया को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके मनोनयन से संगठन को बल मिलेगा। इस मौके पर चंदन कुमार, नीलेश दीपू, मनीष, धन्नू, सत्यम, राहुल, आर्यन गुप्त आदि मौजूद रहे।



