
बलियाः जनपद के बलिया के बिल्थरारोड तहसील में रजिस्टार कानूनगो पद पर तैनात सत्यप्रकाश यादव का रविवार को अचानक आक्सीजन लेवल डाउन होने के कारण निधन हो गया। वे लंबे समय से मधुमेह की बीमारी से भी पीड़ित थे। रविवार की अहले सुबह अचानक सांस लेने की परेशानी के कारण उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां उनका निधन हो गया। वे नगरा के ही खैरा निबसी गांव के मूल निवासी थे और वर्तमान समय में बिल्थरारोड तहसील में रजिस्टार कानूनगो पद पर तैनात थे। जो निर्वाचन विभाग का भी कार्य देख रहे थे।



