Crime

बलिया:बेटी संग हैवानियत करने वाले नशेड़ी बाप को पुलिस ने पकड़ा

करता था हैवानियत का प्रयास

बलिया: जनपद बलिया के नगरा थाना के ढेकवारी मोड़ के पास ब्रह्मबाबा स्थान से पुलिस ने गुरुवार को दोपहर एक बजे के आसपास पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त नशे की हालत मे अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ अक्सर छेड़खानी और जबरदस्ती करता था। जिससे तंग आकर किशोरी ने पहले डायल 112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी और फिर थाने में पहुंचकर अपने ही नशेड़ी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बाप बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाले इस लोमहर्षक मामले की हर तरफ घोर निंदा की जा रही है। बताया जा रहा है कि नशेड़ी बाप अक्सर देर रात को शराब की नशे में घर पहुंचता था और बेटी के साथ छेड़खानी करता था। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी करता था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button