Crime

बलिया : लापता महिला का शव मिला

बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक निजी अस्पताल से लापता हुयी महिला का शव मिलने के बाद गुरुवार को पुलिस ने अस्पताल संचालिका व प्रबंधक के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है ।पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला अस्पताल के समीप स्थित हॉलिस्टिक क्योर अस्पताल में आई नगरा थाना क्षेत्र के ककरी गांव निवासीनी बिन्दु देवी (55) गत 23 जनवरी को लापता हो गई थी । जिसके बाद गुरुवार की सुबह अस्पताल की लिफ्ट में ही गुमशुदा महिला का शव प्राप्त हुआ । घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के समीप ही आधे घंटे तक रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया । (वार्ता)

Related Articles

Back to top button