Breaking News

देश-विदेश में रह रहे बाबा भक्त अब ऑनलाइन रुद्राभिषेक आदि पूजन अर्चन भी करा सकेंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में ऑनलाइन पूजा का किया उद्घाटन ,मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी ली ,

वाराणसी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने एकदिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में गर्भ गृह के बाहर से ही बाबा का झाँकी दर्शन कर उन्हें प्रणाम किया तथा ऑनलाइन पूजा का उदघाटन भी किया। अब देश-विदेश में रह रहे बाबा भक्त ऑनलाइन रूद्राभिषेक, महामृत्युंजय जप आदि पूजा-अर्चन ऑनलाइन कर सकेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने विश्वनाथ कॉरिडोर के प्रगति को भी मौके पर मौजूद अधिकारियो से जाना। इस दौरान धर्मार्थ कार्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर नीलकंठ तिवारी तथा कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कॉरिडोर के प्रगति की मानचित्र के माध्यम से विस्तार से अवगत कराया।
तत्पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री शिव प्रसाद गुप्त मण्डलीय चिकित्सालय के “कोविड-19 ट्रू नेट लैब” का उदघाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, एडीजी बृजलाल, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, आईजी विजय सिंह मीणा, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, एसएसपी प्रभाकर चौधरी आदि अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button