UP Live

अयोध्या दीपोत्सव:पांच देशों की रामलीला ने किया मंत्रमुग्ध,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजेताओं को किया सम्मानित

अयोध्या दीपोत्सव-2025 के दौरान रामकथा पार्क में पांच देशों — श्रीलंका, इंडोनेशिया, रूस, थाईलैंड और नेपाल — की रामलीलाओं का भव्य मंचन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रस्तुतियों का अवलोकन कर कलाकारों की सराहना की। उन्होंने उत्तराखंड और बरेली की रामलीलाओं का भी आनंद लिया। दीपोत्सव कविता प्रतियोगिता की विजेता हिमानी पांडेय और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता रोहन कुमार को सीएम ने मंच से सम्मानित किया। श्रीलंका विश्वविद्यालय की प्रोफेसर अमिला दमयंती ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक मुखौटा भेंट किया। समारोह में संतों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • रामकथा पार्क में श्रीलंका, इंडोनेशिया, रूस, थाईलैंड और नेपाल के कलाकारों ने किया मंचन – योगी आदित्यनाथ ने दी सराहना, विजेताओं को किया सम्मानित

अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव में रविवार को रामलीलाओं का मंचन देखा। अयोध्या में पांच देशों (श्रीलंका, इंडोनेशिया, रूस, थाईलैंड, नेपाल) की रामलीलाओं का मंचन किया गया। इसके साथ ही मेजबान उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के कलाकारों ने भी रामलीला का मंचन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रमों का उठाया आनंद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क में विभिन्न रामलीलाओं के कलाकारों का मंचन देखा और उनकी हौसलाअफजाई की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिंडरमेयर बरेली की रामलीला देखी। उन्होंने श्रीलंका के कलाकारों का मंचन देखा। सीएम ने श्रीलंका के कलाकारों की भी हौसलाअफजाई की। सीएम ने उत्तराखंड की रामलीला के कलाकारों की प्रस्तुति का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव कविता प्रतियोगिता की विजेता हिमानी पांडेय व दीपोत्सव चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता रोहन कुमार को मंच पर सम्मानित किया। वहीं कोलंबो विश्वविद्यालय श्रीलंका में हिंदी की प्रोफेसर अमिला दमयंती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीलंका की रामलीला में प्रयुक्त मुखौटे को भेंट किया।

इस दौरान स्वामी राघवाचार्य जी महाराज, संतोष दास जी महाराज ‘सतुआ बाबा’, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान, वेदप्रकाश गुप्त आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने राम मंदिर में किया दर्शन-पूजन, लगाई हाजिरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की शाम दीपोत्सव में राम की पैड़ी पर श्रद्धा के दीप जलाए, लेकिन उससे पहले गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ श्रीराम मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां मर्यादा पुरुषोत्तम के दर्शन-पूजन किए। उनके चरणों में हाजिरी लगाई। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने मंदिर भवन व प्रांगण में श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया।

राम मंदिर में भी योगी ने जलाए दीप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर भी पहुंचे। वहां उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का पूजन-अर्चन किया, उनके चरणों में श्रद्धापूर्वक हाजिरी लगाई, फिर परिक्रमा की। मुख्यमंत्री ने यहां श्रीराम जी की आरती उतारी। उन्होंने राम की पैड़ी से पहले राम मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम के समक्ष, फिर मंदिर प्रांगण में भी दीप जलाए। यहां श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, संघ प्रचारक गोपाल जी, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, अमित सिंह चौहान, चंद्रभानु पासवान आदि मौजूद रहे। सीएम ने यहां श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया।

अयोध्या दीपोत्सव 2025:26 लाख दीपों से जगमगाई रामनगरी, योगी सरकार ने बनाए दो विश्व रिकॉर्ड

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button