
जम्मू । बारामुला जिले में गुलमर्ग के अफरवात चोटी पर भारी हिमस्खलन की चपेट में आने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई है। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 19 विदेशियों को बचा लिया गया है। पूरे इलाके में भी राहत और बचाव अभियान जारी है। एसएसपी बारामुला ने बताया कि बुधवार को हुए हिमस्खलन में कुछ स्कीयरों के फंसे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद रेस्क्यू चलाया गया। दो विदेशी स्कीयरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस टीम अन्य एजेंसियों के साथ बचाव अभियान में लगी हुई है।
उधर, रामबन जिले के कई स्थानों पर भूस्खलन होने के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात ठप हो गया है। प्रशासनिक अधिकारी और हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारी इसे बहाल करने की जुटे हुए हैं। मौसम साफ होने के साथ बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले दस दिन तक मौसम लगभग साफ रहेगा। इसमें 1 से 4 फरवरी तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में 60 प्रतिशत तक कोहरा रह सकता है।(वीएनएस)
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हिमस्खलन के बाद बचाव अभियान जारी है। हादसे में 2 विदेशी नागरिकों की मृत्यु हो गई है और 19 विदेशी नागरिकों को बचा लिया गया है। https://t.co/AJHaCdIsMx pic.twitter.com/q41tsoZgqZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2023
आज सुबह करीब 3 विदेशी नागरिकों की स्कीइंग टीम ने गुलमर्ग की तरफ स्कीइंग के लिए अपनी यात्रा शुरू की। इनके साथ 2 स्थानीय गाइड भी थे। दोपहर करीब 12:30 बजे बड़े पैमाने पर हिमस्खलन आया जिसमें ये टीमें फंस गई: अमोद अशोक नागपुरे, SSP, बारामुला https://t.co/06tmwx6LLF pic.twitter.com/P13JZ27YZa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2023



