वाराणसी। रामेश्वर बाजार निवासी ऑटो चालक बेचू लाल गोंड की ऑटो चलाने के दौरान हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गयी। बेचू को 6 पुत्रियां और दो पुत्र हैं। एक पुत्री की शादी होनी शेष है। वहीं पुत्र भी ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। छह माह पूर्व ही चालक की पत्नी का निधन हो गया था।
खाते से साइबर अपराधी ने उड़ाये 1.17 लाख
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के अशफाक नगर कॉलोनी में रहने वाले मुख़्तार अहमद के खाते से साइबर जालसाजों ने लाखों रुपए निकाल लिया। पीड़ित ने अपर पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई तब जाकर भेलूपुर थाना में पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ। जानकारी के अनुसार पीड़ित का खाता जंगमबाड़ी स्थित करूर वैश्य बैंक में है। आरोप है कि बीते नवंबर माह में किसी हैकर ने कई बार मे 117990 रुपए पार कर दिया। इस बात की जानकारी पीड़ित को तब हुई जब तीन नवंबर को उनके मोबाइल पर मैसैज आया।
उधार न देने पर दुकानदार को पीटा
वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के झझौर बाजार में किराना दुकानदार अजय गुप्ता की दुकान पर समान वापस करने आये युवक ने उधार न मिलने पर उग्र हो गए और दुकान में तोड़फोड़ की साथ ही दुकानदार की पिटाई। राजपुर गांव का एक युवक उसकी दुकान पर आकर समान वापस किया और उधार मांगने लगा तो दुकानदार अजय गुप्ता ने उधार देने से इनकार कर दिया। जिससे युवक उग्र होकर दुकान में तोडफोड़ शुरू कर दिया मना करने पर दुकानदार की पिटाई कर दिया। घटना के बाबत पीड़ित दुकानदार ने सिंधोरा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
दुकान से एक लाख का सामान चोरी
वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के राने चट्टी पिलर नंबर 11 के पास शनिवार की रात चोरों ने छत का पटिया उखाड़कर एक दुकान से शॉप 1 एचपी 4 पीस समरसेबल, 30 किलो कापर तार व रिपेयर पार्ट चोर चुरा ले गय। रविवार की सुबह जब दुकानदार लाल बहादुर पटेल निवासी बसुहन चक थाना जंसा दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि छत की पटिया गायब है व दुकान से सामान चोरी है। भुक्तभोगी ने चोरी की सूचना मिजार्मुराद पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर चोरो के तलाश में जुट गई।भुक्तभोगी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने पर लिखित तहरीर दी।भुक्तभोगी के अनुसार चोरी हुई सामान की कीमत लगभग एक लाख के ऊपर बताया गया।
विद्युत वितरण कार्यालय में प्रदर्शन करने वालों पर मुकदमा
वाराणसी। भिखारीपुर स्थित पूर्वांचल विद्युत वितरण कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ केस दर्ज दर्ज किया गया।आरोप हैं कि धरना प्रदर्शन करने वाले विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति वाराणसी के सदस्यों द्वारा अनाधिकृत रूप से प्रबंध निर्देशक कार्यालय में शुक्रवार को जबरन प्रवेश कर सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ चितईपुर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। सुरक्षा सुपरवाइजर कृष्ण गोपाल पाण्डेय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। कार्यालय में काम कर कर्मचारियों को धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लें गए। जिसके कारण सरकारी काम में बाधा पहुंची। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुट गई।
ट्रेन से कटकर महिला की मौत
वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के लहरतारा रेलवे ट्रैक पर रविवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 47 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे लहरतारा चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतका के शरीर पर छिटदार साड़ी पहने हुई थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुटी है।
जिला बदर बदमाश गिरफ्तार
वाराणसी। थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा गुण्डा एक्ट से सम्बन्धित जिला बदर अभियुक्त प्रदीप यादव उम्र 23 वर्ष पुत्र सुदर्शन यादव निवासी ग्राम गजोखर थाना फूलपुर वाराणसी को दबिश के दौरान उसके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
शराब के नशे में घराती-बाराती भिड़े
सारनाथ। चंद्रा चौराहा-बलुआ मार्ग पर आशापुर स्थित एक लान में शनिवार देर रात शराब के नशे में घराती और बराती पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें लगभग आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। आशापुर चौकी प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्ष से कोई तहरीर नहीं पड़ी है।जानकारी के अनुसार जौनपुर से बारात आशापुर स्थित एक लान में आई थी। शादी समारोह चल रहा था। शादी के कार्यक्रम में जयमाल की रस्म के दौरान बराती व घराती में कहासुनी हो गई। बात बढ़ते बढ़ते मारपीट में बदल गई। मारपीट और तोड़फोड़ में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए लगभग आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।



