Sports

छह साल पहले आज ही के दिन हुई थी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज की मौत

मेजबान ऑस्ट्रेलिया के लिए भावुक है आज का दिन

सिडनी/नई दिल्ली : क्रिकेट काफी रोमांचक खेल है, लेकिन इस खेल में तमाम हादसे भी होते रहते हैं। सिर्फ चोट ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की मौत भी क्रिकेट के मैदान पर हो जाती है। ऐसा ही एक हादसा आज से ठीक 6 साल पहले हुआ था, जब एक क्रिकेटर की मौत मैदान पर हो गई थी। जी हां, आज ही के दिन यानी 27 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की मौत हो गई थी। 2014 में क्रिकेट के मैदान पर ये हादसा हुआ था। सिडनी वनडे से पहले भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने फिलिप ह्यूच को श्रद्धांजलि दी।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के 26 वर्षीय क्रिकेटर फिलिप ह्यूज के निधन से करोड़ों फैंस भावुक हो गए थे। यहां तक कि कंगारू टीम के खिलाड़ी भी उस समय भावुक नजर आए। इतना ही नहीं, फिलिप ह्यूज को जिस गेंदबाज का बाउंसर लगा था, उस गेंदबाज को कई साल तक इस बात का अफसोस था और उन्हें इससे उबरने में समय भी लगा। आज ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए उस मनहूस दिन को 6 साल बीत गए हैं।

25 नवंबर 2014 को ऑस्ट्रेलिया में शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट खेला जा रहा था। फिलिप ह्यूज साउथ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ खेल रहे थे। 25 नवंबर 2014 को ये मैच शुरू हुआ था। उस दिन ह्यूज काफी अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन जब वह 63 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तो सीन एबॉट की एक बाउंसर उनके सिर पर जा लगी और गेंद लगते ही फिलिप ह्यूज जमीन पर लेट गए।

बल्लेबाज फिलिप ह्यूज की ये गेंद इतनी तेज लगी थी कि वे कोमा में चले गए थे। दो दिन तक मौत से दो-दो हाथ करने के बाद 27 नंवबर 2014 को फिलिप ह्यूज ने दुनिया को अलविदा कह दिया। हैरान करने वाली बात ये थी कि उनकी यह असायमिक मौत उनके जन्मदिन से सिर्फ 3 दिन पहले हो गई। इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का जन्म 30 नवंबर 1988 को न्यूसाउथ वेल्स में हुआ था। ह्यूज की मौत आज भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए दुखद है।

फिलिप ह्यूज का करियर
फिलिप ह्यूज को फिल ह्यूज के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने 26 टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले हैं। 26 मार्च 2009 को उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। टेस्ट क्रिकेट में फिलिप ह्यूज के नाम तीन शतक हैं और उन्होंने 1500 से ज्यादा रन बनाए है। वहीं, साल 2013 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले ह्यूज ने 25 वनडे मैचों में देश के लिए दो शतकों के साथ 800 से ज्यादा रन बनाए थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button