
नवादा : यूजीसी नेट पेपर लीक मामले की जांच करने दिल्ली से बिहार के नवादा पहुंची केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) टीम के साथ हमला किये जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने रविवार को यहां बताया कि यूजीसी नेट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम शनिवार को नवादा जिले के रजौली थाना के कसियाडीह गांव पहुंची थी। पेपर लीक में शामिल एक व्यक्ति के मोबाइल लोकेशन के आधार पर सीबीआई टीम कसियाडीह पहुंची थी, लेकिन सीबीआई टीम को नकली बताकर ग्रामीणों ने मारपीट किया। गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दिया। सीबीआई की जांच टीम में चार अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस की एक महिला कंस्टेबल भी थी। (वार्ता)



