UP Live

एएसपी ने कोतवाली का किया मुआयना

दुद्धी,सोनभद्र- अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राजीव कुमार सिंह ने शनिवार को कोतवाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने कोतवाली के अभिलेखों, असलहों तथा मालखाना का विधिवत निरीक्षण किया।उन्होंने असलहो के चलाने के तौर तरीकों के बारे में जवानों से पूछताछ की और उसकी नियमित साफ सफाई को निर्देशित किया| इस दौरान थाना परिसर,मेस एवं बैरक का भी निरीक्षण किया और साफ सफाई पर विशेष निर्देश दिये। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह समेत कोतवाली के अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button