Crime

17 वर्षीय सूर्या की हत्या के बाद फरार था असद, अब पुलिस मुठभेड़ में खत्म

गाजियाबाद के खोडा क्षेत्र में 17 वर्षीय सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश असद की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी के दौरान फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में घायल असद को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के खोडा क्षेत्र में 17 वर्षीय सूर्या प्रताप चौहान की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी एवं 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश असद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।यह कार्रवाई खोडा थाना और इंदिरापुरम पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गयी।

पुलिस उपायुक्त (नगर/ट्रांस हिंडन/मुख्यालय) धवल जायसवाल ने रविवार को बताया कि सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी असद को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी ने गोली चला दी। इसके बाद पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गयी जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गयी। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि,असद खोडा थाना क्षेत्र स्थित मदरसे वाली गली का निवासी था और सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी तथा उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।सूचना के आधार पर खोडा थाना एवं इंदिरापुरम पुलिस की संयुक्त टीम ने संदिग्ध की घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी असद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि असद सूर्या प्रताप चौहान की हत्या का मुख्य आरोपी था और उसके खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों की भी जांच की जा रही थी। मुठभेड़ स्थल से अवैध हथियार एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।पुलिस का कहना है कि घटना की जांच और मुठभेड़ से संबंधित सभी वैधानिक प्रक्रियाएं नियमानुसार पूरी की जा रही हैं। आरोपी के मारे जाने के बाद सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड में एक महत्वपूर्ण सफलता पुलिस को मिली है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है। (वार्ता)

पीएम मोदी ने सुनाई देश के अनसुने नायकों की कहानी, काशी के लंगड़ा आम का भी किया खास जिक्र

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button