Entertainment

अरविन्द अकेला कल्लू अब बन गए हैं “डीजे कल्लू”

कल्लू का लगन स्पेशल गाना जल्द होगा रिलीज, पोस्टर हुआ वायरल

मुंबई : भोजपुरी के युवा सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू बेहतरीन सिंगर तो हैं ही अब बन गए हैं “डीजे कल्लू”। और अब बतौर डीजे वह शादी बियाह बर्थडे एवं अन्य शुभ अवसर पर अपनी सेवा देने को तैयार हैं। एक मिनट, इससे पहले कि आप कुछ और सोचें मामला यह है कि कल्लू का नया गीत आने वाला है जिसका नाम ही है “डीजे कल्लू”।

यह 2021 का लग्न स्पेशल गीत बहुत जल्द रिलीज होने जा रहा है जिसमे कल्लू एक डीजे के रूप में नजर आएंगे। इसका पोस्टर आउट किया गया है जो बेहद आकर्षक लग रहा है। कल्लू हैट पहने और हल्की दाढ़ी में बेहद स्मार्ट लग रहे हैं। गाने के पोस्टर पर डीजे कल्लू लिखा हुआ है उसके नीचे दो साउंड बॉक्स दिख रहे हैं वहीं लिखा हुआ है “यहाँ शादी विवाह, बर्थडे एवं अन्य शुभ अवसर पर सेवा का मौका अवश्य दें।”

कल्लू का यह गीत किरण म्यूज़िक एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से रिलीज किया जाएगा। अरविन्द अकेला कल्लू के डीजे कल्लू गीत को यादव राज ने लिखा है जबकि रौशन सिंह ने म्यूज़िक दिया है। इसके निर्माता आशु बाबा हैं। इसके वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित है। परिकल्पना अरविन्द मिश्रा की है। इसमे गुड्डू जी पाण्डे, हनुमान पाण्डे, सुजीत मीडिया आरा का सहयोग प्राप्त है।

जब से यह पोस्टर आउट किया गया है सोशल मीडिया पर कल्लू के फैन्स और भोजपुरिया दर्शकों के बीच इस सांग को लेकर अभी से उत्सुकता कायम हो गई है। ख़ैर, आप लोगों को जल्द अपडेट किया जाएगा कि यह गाना कब रिलीज हो रहा है।

Related Articles

Back to top button