Entertainment

अरिवंद अकेला कल्लू का होली स्पेशल गाना ‘रंग करे चाप चाप’ रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक अरिवंद अकेला कल्लू का होली स्पेशल गाना ‘रंग करे चाप चाप’ रिलीज हो गया है।होली स्पेशल गाना ‘रंग करे चाप चाप’ अरविंद अकेला कल्लू के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड से रिलीज हुआ है। इस गाने को कल्लू और शिल्पी राज ने गाया है।इस गाने के वीडियो में डिम्पल सिंह होली के रंग में रंगी नजर आ रही हैं।

इस गाने को लेकर कल्लू ने कहा कि गाना जबरदस्त है। यह गाना इस होली को यादगार बनाने वाला है, इसलिए मैं अपील करूंगा कि दर्शक इसे खूब प्यार और आशीर्वाद दें।डिम्पल प्रतिभाशाली कलाकार हैं, हमने साथ मिलकर एक शानदार केमेस्ट्री साझा की है। उम्मीद करता हूं कि यह सबों को पसंद आयेगा।गाना ‘रंग करे चाप चाप’ के लेखक भागीरथ पाठक और संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं।वीडियो निर्देशक वेंकट महेश ,क्रिएटिव डायरेक्टर नितेश सिंह,डीओपी वेंकट महेश और कोरियोग्राफर सोनू प्रीतम हैं।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button