Entertainment

अरविंद अकेला कल्लू का होली स्पेशल गाना ‘देवरे विलेन हो जाई’ रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक अरविंद अकेला कल्लू का होली स्पेशल गाना ‘देवरे विलेन हो जाई’ रिलीज हो गया है।होली स्पेशल गाना ‘देवरे विलेन हो जाई’अनंत म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज हुआ है।कल्लू ने इस गाने को लेकर कहा, देवरे विलेन हो जाई मजेदार गाना है। यह गाना होली में लोगों को बेहद पसंद आयेगा। हमने एक संपूर्ण मनोरंजन वाले गाने की प्रस्तुति आपके समक्ष रखी है। उम्मीद करता हूं कि आप सभी से खूब प्यार आशीर्वाद देंगे और इससे बड़ा बनाएंगे।होली स्पेशल गीत देवरे विलेन हो जाई को अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है, वही इस गाने के संगीतकार श्याम सुंदर और गीतकार आशुतोष तिवारी हैं। गाने को निर्देशित सुशांत सिंह और कुमार चंदन ने किया है। गाने के निर्माता विक्की यादव हैं।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button