Entertainment

अरविन्द अकेला कल्लू ने जिसके लिए खोला “कल्लू डीजे”, उसकी ही शादी में मिला डीजे ऑर्डर

अरविन्द अकेला कल्लू का 'कल्लू डीजे' की मची धूम, इस नए काम को भी मिल रहा है भरपूर प्यार

मुंबई : भोजपुरी के युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू बेहतरीन सिंगर तो हैं ही अब उन्होंने “डीजे कल्लू” के नाम से डीजे भी खरीद लिये हैं। और उन्होंने बाकायदा पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें लिखा है – कल्लू डीजे बक्सर. यहाँ शादी-विवाह, बर्थडे एवं अन्य शुभ अवसर पर सेवा का मौका अवश्य दें… यानि कल्लू अब डीजे से शादी-बियाह, बर्थडे एवं अन्य शुभ अवसर पर अपनी सेवा देने को तैयार हैं।

एक मिनट, इससे पहले कि आप कुछ और सोचें मामला यह है कि कल्लू का नया डीजे गीत “डीजे कल्लू” किरन म्यूजिक इंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। यह 2021 का लग्न स्पेशल गीत बहुत प्यारा गाना है। जिसमें कल्लू एक डीजे के रूप में नजर आ रहे हैं और अपने दोस्तों से गाने के माध्यम से कह रहे हैं कि जिसको पटाने के लिए डीजे खरीदा, उसी शादी में डीजे के लिए ऑर्डर मिला है। रिलीज़ से पहले इसका पोस्टर आउट किया गया था, जो बेहद आकर्षक लग रहा है। कल्लू हैट पहने और हल्की दाढ़ी में बेहद स्मार्ट लग रहे हैं।

https://youtu.be/nyTKBC2RMAg

अरविन्द अकेला कल्लू के डीजे कल्लू गीत को यादव राज ने लिखा है जबकि रौशन सिंह ने म्यूज़िक दिया है। इसके निर्माता आशु बाबा हैं। इसके वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित है। परिकल्पना अरविन्द मिश्रा की है। इसमे गुड्डू जी पाण्डे, हनुमान पाण्डे, सुजीत मीडिया आरा का सहयोग प्राप्त है। कल्लू डीजे गाने के पोस्टर आउट से लेकर गाना रिलीज तक सोशल मीडिया पर कल्लू के फैन्स और भोजपुरिया दर्शकों के बीच इस सांग को लेकर उत्सुकता कायम है। यह गाना हर किसी को खूब पसंद आ रहा है और अरविन्द अकेला कल्लू की जमकर तारीफ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button