ट्रक समेत 60 लाख की सरिया लूट करने वाला गिरफ्तार
घटना में प्रयुक्त आल्टो कार सरिया समेत ट्रक बरामद,पांच की तलाश
पिंडरा,वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के कैथौली त्रिलोचन बाइपास के पास सात मई की रात ट्रक समेत 41 टन सरिया को कार सवारों ने चालक को बंधकर बनाकर लूट लिया था। इस मामले में फुलपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु की थी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी टीम भी लगी थी।
इस बीच टीम को जानकारी मिली कि उक्त ट्रक प्रतापगढ़ में है। ऐसे में टीम ने वहा दबिश दी और ट्रक समेत सरिया को बरामद किया। इस दौरान टीम ने घटना को अंजाम देने वालों में शामिल एक अभियुक्त संजय कुमार तिवारी निवासी उडैयाडीह प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया और कब्जे से उक्क कार को भी बरामद किया जिसमें छह लोग सवार होकर आये और लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसमें शामिल अन्य पांच की तलाश में एसओजी और फुलपुर पुलिस जुट गयी है।



