Crime

कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दो आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने बताया कि शुक्रवार देर रात संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर सैनिकों ने कार्रवाई की। घुसपैठियों ने गोलीबारी शुरू की, जिसका जवाब सेना ने मुंहतोड़ ढंग से दिया। चिनार कोर के अनुसार, यह संयुक्त अभियान खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया था। पिछले एक महीने में कुपवाड़ा जिले में यह दूसरी नाकाम घुसपैठ की कोशिश है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

  • केरन सेक्टर में रातभर चली मुठभेड़, सुरक्षा बलों की सतर्कता से नाकाम हुई आतंकी साजिश

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर हुई, जहां सेना ने आतंकियों की साजिश को सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से विफल कर दिया।

सेना के अनुसार, शुक्रवार देर रात नियंत्रण रेखा के समीप संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर गश्ती दल ने सतर्कता बरती और घुसपैठियों को चेतावनी दी। इसके जवाब में आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए।

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है और चल रहे अभियान में दो आतंकवादी ढेर कर दिए गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान अब भी जारी है।

सूत्रों के अनुसार, यह अभियान सेना और खुफिया एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई थी। इससे पहले मिली विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर केरन सेक्टर में ऑपरेशन चलाया गया था। सेना ने कहा कि सात नवंबर 2025 को एजेंसियों से मिली जानकारी पर केरन सेक्टर में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर आतंकवादियों को चुनौती दी गई, जिसके बाद उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकवादी मारे गए।

सेना ने बताया कि घुसपैठियों का उद्देश्य नियंत्रण रेखा पार कर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना था। अभियान के दौरान किसी सैनिक के हताहत होने की सूचना नहीं है। क्षेत्र में तलाशी अभियान अब भी जारी है ताकि किसी भी संभावित सहयोगी या छिपे आतंकियों को खोजा जा सके।

गौरतलब है कि पिछले एक महीने में कुपवाड़ा जिले में यह दूसरी बड़ी घुसपैठ की कोशिश है। इससे पहले 14 अक्टूबर को जिले के माछिल सेक्टर में दो आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश करते हुए मारे गए थे।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि सर्दियों से पहले आतंकवादी संगठन सीमा पार से घुसपैठ बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सेना की कड़ी निगरानी और आधुनिक तकनीकी तंत्र के कारण उनकी सभी कोशिशें नाकाम हो रही हैं। केरन सेक्टर में इस समय तलाशी अभियान और गहन निगरानी जारी है ताकि किसी भी आतंकी गतिविधि को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। (वार्ता)

ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान की सिट्टी-पिट्टी गुल, योगी बोले- नया भारत घर में घुसकर करता है इलाज

वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी ने चलाईं चार नई वंदे भारत ट्रेनें: आधुनिक भारत की रेल क्रांति का नया अध्याय

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button