Crime

अवधेश राय हत्याकांड में बचाव पक्ष की तरफ से बहस

वाराणसी। विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) अवनीश गौतम की अदालत ने चर्चित अवधेश राय हत्याकांड में मंगलवार को बचाव पक्ष के तरफ से बहस हुई। इस मामले में आरोपित पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की विचरण चल रही है। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 6 मई की तिथि नियत की गई।

लहुराबीर क्षेत्र में तीन अगस्त 1991 को अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को लेकर मृतक के भाई अजय राय ने मुख्तार अंसारी, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, राकेश न्यायिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसी क्रम में मंगलवार को करीब दो घंटे तक बचाव पक्ष के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने बहस किया।

इस दौरान आदित्य वर्मा , शाहनवाज और अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। सुनवाई के दौरान बांदा जेल में निरुद्ध मुख्तार अंसारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए थे और बहस को सुन रहे थे। इस दौरान वह बीच-बीच में अपनी बात न्यायालय व अपने अधिवक्ता के समक्ष रख रहे थे। बचाव पक्ष के अधिवक्ता की बहस पूरी न होने पर अदालत ने इसे जारी रखते हुए अगली तिथि नियत कर दी। इस दौरान वादी पक्ष के अधिवक्ता अनुज यादव व एडीजीसी विनय कुमार सिंह भी अदालत में मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button