काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता 2025 में तीरंदाजी खिलाड़ियों ने दिखाई निशानेबाजी की सटीकता
काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के अंतर्गत तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन बाबतपुर स्थित सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में जिला तीरंदाजी संघ, वाराणसी के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा की प्रदेश मंत्री श्रीमती मीना चौबे ने मां तुलसी के वृक्ष पर दीप प्रज्वलन और तीर संधान कर किया। समापन सत्र में विश्व प्रसिद्ध तीरंदाज संजीव सिंह ने खिलाड़ियों को तीरंदाजी के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। प्रतियोगिता में 69 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए गए।
वाराणसी। काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के अंतर्गत तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सोमवार को बाबतपुर स्थित सेठ एम.आर.जयपुरिया स्कूल के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का संचालन *जिला तीरंदाजी संघ, वाराणसी के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की शुरुआत मां तुलसी के पवित्र वृक्ष के समक्ष दीप प्रज्वलन और तीर संधान से हुई। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री श्रीमती मीना चौबे ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए सभी प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला तीरंदाजी संघ, वाराणसी की ओर से अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी, सचिव शशि प्रकाश मिश्रा और कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से श्री रमेश जी ने मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया।
समापन सत्र में विश्व प्रसिद्ध तीरंदाज संजीव सिंह की रही उपस्थिति
समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य सम्मान से अलंकृत विश्व प्रसिद्ध तीरंदाज श्री संजीव सिंह। उन्होंने प्रतिभागियों को तीरंदाजी के तकनीकी और मानसिक पहलुओं की जानकारी दी तथा अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि “धैर्य, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है।” समापन सत्र में विजयी खिलाड़ियों को *स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक* प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

संघ और विद्यालय प्रबंधन की सक्रिय भूमिका
इस अवसर पर जिला तीरंदाजी संघ, वाराणसी की ओर से अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी, सचिव शशि प्रकाश मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, संघ के मान्य सदस्य डॉ. विद्यासागर पांडे, रणजीत सिंह और जयप्रकाश सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन की ओर से प्रबंध निदेशक दीपक बजाज, निदेशक अनिल जाजोदिया, खेल अधीक्षक रमेश जी तथा तीरंदाजी कोच सर्वश्रेष्ठ अशोक सिंह धरती और विकास तिवारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

69 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
इस प्रतियोगिता में बॉयज और गर्ल्स वर्ग में कुल 69 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में पाँच अनुभवी जजों ने प्रतियोगिता का संचालन किया और निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित किया। खिलाड़ियों ने अपनी सटीक निशानेबाजी और खेल भावना से दर्शकों का मन मोह लिया।
खेल भावना और अनुशासन का संगम
काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का यह चरण न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है, बल्कि युवाओं में प्रतिस्पर्धात्मक भावना और खेल के प्रति अनुशासन का भी संदेश देता है। जिला तीरंदाजी संघ ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और प्रतिभागियों का आभार जताया।
दो युग, दो नायक – महेन्द्र कुमार शर्मा और अमोल मुझुमदार ने गढ़ी भारतीय महिला क्रिकेट की विजयगाथा
गोरखपुर में सिक्सलेन फ्लाईओवर निर्माण पर सीएम योगी की नाराजगी, कार्य में तेजी लाने के निर्देश



