EducationUP Live

513 शिक्षकों को दिया गया नियुक्तिपत्र

एनआईसी में पांच नियुक्तिपत्र दे हुआ शुभारंभ। सांसद, विधायक व डीएम ने बांटे नियुक्तिपत्र। कड़ी परीक्षा के बाद मिली सफलता पर अध्यापक हुए प्रसन्न।

मिर्जापुर। उत्तरप्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण के 36,590 अध्यापक नियुक्ति के क्रम में शनिवार को नियुक्ति पत्र वितरित किये गए। नगर के महुअरिया स्थित जीआईसी में आयोजि भव्य समारोह के बीच जिले में 513 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इनमें 181 महिलाएं एवं 332 पुरुष सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।

नियुक्ति पत्र वितरण का शुभारंभ कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में नगर विधायक पं.रत्नाकार मिश्र, मझवां विधायक शुुचिश्मिता मौर्या, डीएम सुशील कुमार पटेल, सीडीओ अविनाश सिंह व बीएसए गौतम प्रसाद ने संयुक्त रुप में पांच सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र देकर किया। इससे पहले सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगभग सवा घंटे 11 से 12:15 बजे तक ऑनलाइन नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का संबोधित किया। संबोधन के समापन के बाद सीएम ने लखनऊ में ही वितरण का शुभारंभ किया।

इसके बाद राजकीय इंटर मीडिएट कालेज में हुए समारोह में राज्य सभा सांसद रामशकल, नगर विधायक पं.रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक शुचिश्मिता मौर्या, छानबे के राहुल प्रकाश कोल, भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह,डीएम सुशील कुमार पटेल, सीडीओ सुशील कुमार पटेल, एडी बेसिक डा.फ तेह बहादुर सिंह, बीएसए गौतम प्रसाद सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। कडे़ परीक्षा के दौर से गुजरने के बाद नियुक्ति पत्र हाथ में आते ही सहायक अध्यापकों के चेहरे पर संतोष और सफलता मिश्रीत गर्व की लहर दौड़ पड़ी। इस दौरान सभी ब्लाकों के बीईओ,डीसी,शिक्षकों ने व्यवस्था की कमान संभाली।

स्काउट के बच्चों ने बजाये बैंड
बेसिक शिक्षा परिषद के बच्चों राजकीय इंका में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में पहुंचने वाले अतिथियों का बैंड की मुधर धुनों से स्वागत किया। तो अध्यापिकाओं ने सरस्वती वंदना, स्वागीत गीतों सें खैरमकदम किया। एनआईसी में इन्हें मिला नियुक्ति पत्र-विशाखा विद्यार्थी, अनुराधा गुप्ता, डा.रेखा द्विवेदी, अनूप कुमार गुप्ता और चंद्र प्रकाश गौतम को एनआईसी केंद्र में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button