Sports

अनपरा ने मेजबान टीम टीसीडी को 6 विकेट से हराकर, सेमीफाइनल में किया प्रवेश

दुद्धी, सोनभद्र- स्थानीय टीसीडी क्रीड़ांगन पर चल रहे 34वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गये मैच में अनपरा ने टीसीडी को 6 विकेट से पराजित कर, सेमीफाइनल में जगह पक्का कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए दुद्धी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में अपने 6 विकेट खोकर 200 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें पंकज ने 3 छक्का और 7 चौकों की मदद से 65 रनों की पारी खेली। रजत राज ने 1 छक्का 5 चौके लगाकर 32 रन, धीरज ने 2 छक्का और 1 चौके की मदद से 28 रन व सुमित सोनी ने 2 छक्का 2 चौके की मदद से 25 रन बनाये। अनपरा के गेंदबाज अंकित को 2 विकेट तथा रितिक, कार्तिक व विश्वजीत को एक-एक विकेट मिला।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी अनपरा की टीम 18.5 ओवरों में ही अपने 4 विकेट खोकर जीत लक्ष्य को पूरा कर लिया। अनपरा के ओपनर बल्लेबाज कप्तान रवि ने 4 छक्कों 13 चौकों की मदद से 56 गेंदों पर सर्वाधिक 110 रनों की अविजित पारी खेली। इसके अलावा निखिल ने 3 छक्का और एक चौके की मदद से 32, विश्वजीत 22 तथा कुलदीप ने 15 रन बनाए। दुद्धी के गेंदबाजों में सलामी गेंदबाज धर्मेंद्र मिश्रा, सुमित व धीरज को एक-एक विकेट मिला। इस प्रकार अनपरा की टीम ने दुद्धी को 6 विकेटों से हराकर सेमीफाइनल चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रवि चौधरी को मैन ऑफ द मैच घोषित कर सीएचसी के अधीक्षक डॉ गिरधारी लाल के हाथों पुरस्कृत किया गया।अगला मैच बुधवार को मुगलसराय व चोपन के बीच प्रथम सेमीफाइनल मैच के रूप में खेला जाएगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button