CrimeState

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक और आतंकवादी ढेर

आतंकियों ने SSP-DIG की गाड़ी पर बरसाईं गोलियां

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के हीरानगर इलाके में सुरक्षाबलों के साथ जारी मुठभेड़ में एक और आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है।केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक अधिकारी ने कहा, ‘हीरानगर बेल्ट के सैदल सोहल गांव में मुठभेड़ में एक और आतंकवादी को मार गिराया गया है, जिससे मरने वाले आतंकवादियों की संख्या दो हो गई है। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया है और कुछ नागरिक घायल हो हुए हैं।मुठभेड़ स्थल से भारी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किये गये हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार शाम मंगलवार को आतंकवादियों की गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर के डीआईजी रैंक और एसएसपी रैंक के दो अधिकारियों की कार भी जद में आ गई थी। इस हमले में यअधिकारी बाल-बाल बच गये।आतंकवादियों ने उनके आधिकारिक वाहन पर गोलियां चला दी थीं।अधिकारी ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी था। क्षेत्र में और आतंकवादियों की छिपे होने की आशंका है। (वार्ता)

आतंकियों ने SSP-DIG की गाड़ी पर बरसाईं गोलियां

कठुआ । कठुआ की तहसील हीरानगर के सैडा सोहल गांव में हुए आतंकी हमले में एक दहशतर्द मारा गया है। दूसरे दिन बुधवार को, एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हुई है। ड्रोन से आतंकी की तलाश की जा रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि रात में मौके पर पहुंचे डीआईजी और एसएसपी की गाड़ी पर भी आतंकियों ने गोलियां बरसाईं। हालांकि इस हमले में दोनों अधिकारी किसी तरह जान बचाने में सफल रहे।

इससे पहले मंगलवार रात कठुआ की तहसील हीरानगर की गांव सैडा सोहल में आतंकी एक घर में घुसे। आतंकियों की फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। उधर, परिवार वालों ने सुरक्षा बलों को सूचना दी। आतंकियों की पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी मार गिराया गया।अन्य आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन शुरू हुआ। मौके पर पुलिस, सेना, एसओजी, सीआरपीएफ की टीमें पहुंच गई। इलाके की घेराबंदी कर ली गई। अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अलसुबह करीब तीन बजे यहां आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए हीरानगर उपजिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जवान कबीर दास को बचाया नहीं जा सका।

मारे गए आतंकी से भारी मात्रा में हथियार और एक लाख की नकदी बरामद

सुरक्षा बलों ने चल रही मुठभेड़ स्थल के आसपास हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। अधिकारी के अनुसार, बरामद हथियारों और गोला-बारूद में 30 राउंड वाली तीन मैगजीन, 24 राउंड वाली एक अन्य मैगजीन, अलग-अलग पॉलीथीन में 75 राउंड, तीन ग्रेनेड, एक लाख रुपये की करेंसी (500 रुपये के 200 नोट), खाने-पीने का सामान (पाकिस्तान में बनी चॉकलेट, सूखे चने और बासी रोटियां), पाकिस्तान में बनी दवाइयां और इंजेक्शन (दर्द निवारक), एक सिरिंज, ए4 बैटरी के 2 पैक और टेप में लिपटा एक हैंडसेट जिसमें एंटीना और हैंडसेट से लटके दो तार शामिल हैं।(वीएनएस)

बारामूला में आठ स्थानीय आतंकवादी भगोड़ा घोषित

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर की एक अदालत ने बारामूला जिले के आठ स्थानीय आतंकवादियों को भगोड़ा अपराधी घोषित किया है।पुलिस के मुताबिक आठों लोग सालों से फरार हैं और अधिकारियों ने उनके घरों और सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस भी चिपकाए थे।उरी की अदालत ने बारामूला पुलिस द्वारा दिए गए आवेदन पर जिन आठ स्थानीय आतंकवादियों को भगोड़ा घोषित किया है उनमें मोहम्मद आजाद, नसीर अहमद, दोनों कुंडी बरजला के निवासी, जबला उरी के करीम दीन, बड़ा गौहालन के मोहम्मद हफीज मीर, सिंगतुंग गौहलान के मीर अहमद, दर्दकूट के बशीर अहमद, शौकत अहमद पासवाल बारामूला ,गौहल्लन और सौहारा के अहद भट है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button