UP Live

पीपीगंज में मनोनीत सभासदों की घोषणा, डॉ. राजेन्द्र मद्धेशिया समेत तीन को मिली जिम्मेदारी

गोरखपुर के पीपीगंज नगर पंचायत में उत्तर प्रदेश शासन ने तीन सभासदों को मनोनीत किया है, जिनमें डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मद्धेशिया, डॉ. दीपक कुमार सिंह और चंदन सिंह शामिल हैं। इस निर्णय से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि इससे विकास कार्यों को गति मिलेगी और जन समस्याओं का समाधान बेहतर तरीके से होगा।

गोरखपुर। नगर पंचायत पीपीगंज में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मनोनीत सभासदों की घोषणा होते ही पूरे नगर में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। लंबे समय से नगर पंचायतों में मनोनीत सभासदों के चयन का इंतजार किया जा रहा था, जिसे अब शासन ने समाप्त करते हुए योग्य और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है। इसी क्रम में पीपीगंज नगर पंचायत में तीन प्रमुख व्यक्तित्वों को मनोनीत सभासद बनाया गया है, जिनमें वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं वैश्य समाज के प्रतिष्ठित नेता डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मद्धेशिया, डॉ. दीपक कुमार सिंह, तथा विधायक प्रतिनिधि के सुपुत्र चंदन सिंह उर्फ सोनू सिंह शामिल हैं।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मद्धेशिया का नाम इस सूची में विशेष रूप से चर्चित रहा। वे भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में वर्षों से संगठन को मजबूत करने में योगदान देते रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1991 में पीपीगंज मंडल अध्यक्ष के रूप में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी और तभी से निरंतर पार्टी के प्रति निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करते आ रहे हैं। उनका राजनीतिक जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक रहा है। डॉ. मद्धेशिया ने अपने कार्यकाल के दौरान जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में सहयोग दिया। साथ ही उन्होंने व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष के रूप में व्यापारी हितों की रक्षा के लिए भी सक्रिय कार्य किया। एक व्यापारी नेता के रूप में उन्होंने पीपीगंज और गोरखपुर क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं को उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया। बाद में जिला संयोजक के रूप में भी उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। उनके इसी लंबे अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और समाज सेवा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने उन्हें मनोनीत सभासद के रूप में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वैश्य समाज में उनके मनोनयन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है, और इसे समाज की गरिमा एवं सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

इसके साथ ही डॉ. दीपक कुमार सिंह, जो योगी आदित्यनाथ के एक सक्रिय सेवक और समर्थक माने जाते हैं, को भी मनोनीत सभासद बनाया गया है। उनके मनोनयन से भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है। वहीं चंदन सिंह उर्फ सोनू सिंह, जो विधायक फतेह बहादुर सिंह के प्रतिनिधि के सुपुत्र हैं, को भी इस सूची में स्थान मिला है, जिससे युवा वर्ग में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। तीनों मनोनीत सभासदों के चयन के बाद पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनके घरों और प्रतिष्ठानों पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग मिठाइयां बांटकर और फूल-मालाएं पहनाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। इस अवसर पर कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी शुभकामनाएं और बधाई संदेश दिए।

गोरखपुर के सांसद रविकिशन शुक्ल ने इस नियुक्ति को संगठन के लिए लाभकारी बताया और कहा कि इससे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी। कैंम्पियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने भी सभी मनोनीत सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे जनहित में कार्य करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, नगर पंचायत पीपीगंज के चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह, मृत्युंजय सिंह, अजित सिंह शशि, बिपिन सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि शिवपाल रावत उर्फ गुड्डू रावत सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी बधाई दी। इसके अलावा नगर पंचायत के सभासद आनंद भारतीय, रामानंद मद्धेशिया, राघवेन्द्र सिंह, बालेवीर मौर्या, दीपू जायसवाल, मोहम्मद गुलाम, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद अताउल्लाह, राजेश उर्फ राजू मद्धेशिया, पी.एन. अग्रहरि, दिलीप कनौजिया, अमरनाथ, अनिल अग्रहरि, विन्द्रासन चौधरी, शिव शंकर जायसवाल ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा, समाजसेवी कालीचरण अग्रहरि, अमित अग्रहरि, बृजेश मद्धेशिया, प्रशांत अग्रहरि, अशोक वर्मा, सरवन मद्धेशिया, भगवती प्रसाद मद्धेशिया, युगुल किशोर मद्धेशिया, पूर्व चेयरमैन ठाकुर वर्मा, कुवर बहादुर शाही, समाज अध्यक्ष राजू मद्धेशिया ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। इसी क्रम में शरद कुमार, विजय शंकर यादव, राकेश कुमार, लाल जी विश्वकर्मा, दवा व्यापार मंडल अध्यक्ष पी.एन. श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार सोनकर, अमित कुमार सिंह मोनू सहित अन्य लोगों ने भी बधाई दी। मीडिया जगत से जुड़े पत्रकार सुधीर सिंह, पत्रकार आलोक सिंह, आकाश मद्धेशिया, व बेचन मद्धेशिया, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. रामलखन, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. प्रशांत मद्धेशिया, डॉ. ओमकार दूबे, डॉ. जलालुद्दीन, कमाल जावेद, किशन छापड़िया, रवि विश्वकर्मा, विशाल मद्धेशिया समेत अनेक लोगों ने अपनी शुभकामनाएं प्रकट कीं। नगर में इस मनोनयन को लेकर व्यापक खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि अनुभवी और समर्पित व्यक्तियों को जिम्मेदारी मिलने से नगर पंचायत के विकास कार्यों में तेजी आएगी और आमजन की समस्याओं का समाधान बेहतर तरीके से हो सकेगा। यह मनोनयन न केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक समरसता और प्रतिनिधित्व के दृष्टिकोण से भी एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

“बिना पद के भी बन गए समाज के हीरो- रतन कुमार गुप्ता की याद में हुआ अनोखा सम्मान”

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button