Entertainment

अंकुश राजा का होली स्पेशल भक्ति गीत ‘होली खेले राम लला’ रिलीज

अंकुश राजा का होली स्पेशल भक्ति गीत ‘होली खेले राम लला’ रिलीज हो गया है।‘होली खेले राम लला’ गीत के माध्यम से अंकुश राजा ने अवध की होली का बखान किया है और बताया है कि कैसे राम लला भी अवध में होली खेला करते थे। अंकुश राजा का यह होली गीत उनके अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल अंकुश राजा भक्ति पर रिलीज हुआ है। ‘होली खेले राम लला’ में अंकुश राजा ने भगवान राम की रघुराई और अवध की रंग बिरंगी होली को अपने गीत में प्रयोग कर पेश किया है।

इसको लेकर उन्होंने कहा कि होली में अलग-अलग तरह के गीत-संगीत का दौर चलता रहता है, लेकिन हमने इस बार राम लला के आगमन की खुशी में यह गीत बनाया है, और हम उनके चरणों में समर्पित भी करते हैं। श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली होली है ,जिससे हम लोग पूरी आस्था के साथ मनाने वाले हैं और उसमें हमारा यह गीत होली को और भी खास बना देगी।‘होली खेले राम लला’ के गीतकार छोटू रावत और संगीतकार रजनी रंगीला हैं। वीडियो आशीष सत्यार्थी का है। डीओपी संतोष यादव हैं।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button