Entertainment

अंकुश राजा और शिल्पी राज का नया गाना ना ऐ जीजा 2.0 रिलीज

अंकुश राजा और शिल्पी राज का नया गाना ना ऐ जीजा 2.0 रिलीज हो गया है।ना ऐ जीजा 2.0 गाना को अंकुश राजा और शिल्पी राज ने गाया है।इस गाने ने बेहद कम समय में मिलियन व्यूज के आंकड़े को पार कर लिया है और अब तक इस गाने को 1,606,823 व्यूज मिल चुके हैं। और यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है। अंकुश राजा ने इस होली स्पेशल गाने को अपने फैंस को समर्पित किया है।

इस गाने को लेकर अंकुश राजा ने कहा कि होली में यह भोजपुरी के दर्शकों के लिए एक बेहतरीन गाना साबित होने वाला है लोगों को यह गाना पसंद आ रहा है और लोग इसे खूब प्यार भी दे रहे हैं इसके लिए हम समूह का आभार व्यक्त करते हैं साथ ही हम उनसे अपील भी करते हैं कि इस गाने को और बड़ा बनाएं ताकि हमें प्रोत्साहन मिलता रहे और हम आपके लिए और भी अच्छे-अच्छे गाने लेकर आते रहे।

आपको बता दे की अंकुश राजा होली के नए-नए गीत लेकर आ रहे हैं और जो लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। उसी क्रम में उनका यह गाना भी है जिस पर बहुत सारे व्यूज मिल रहे हैं।ना ऐ जीजा 2.0 गाना के संगीतकार विकी वोक्स हैं। लेखक बोस रामपुरी हैं। गाने के म्यूजिक वीडियो में शिल्पी राघवानी हैं। निर्देशक आशीष सत्यरथी है। कोरियोग्राफर उधारी बाबू है। डीओपी संतोष यादव, सरोज सोनकर हैं। मेकअप राहुल राज है। कोरस ग्रुप खुशबू जी है। डीआई रोहित सिंह हैं।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button