Crime

प्रेम प्रसंग से नाराज भाई और मामा ने गोली मार छात्रा को नहर में फेंका

कासगंज : उत्तर प्रदेश में कासगंज जिले के काेतवाली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से नाराज सगे भाइयों और मामा द्वारा हाईस्कूल की छात्रा को गोली मार कर नहर में फेंकने का मामला प्रकाश में आया है।नोयडा के सेक्टर 115 निवासी हाईस्कूल की छात्रा रितिका ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके सगे भाई नितिन और गोलू ने उसे प्रेमी के साथ बात करते देख लिया था जिसके बाद वह बहाने से उसे वैन में बैठा कर कासगंज ले आये और गोली मार कर हजारा नहर में फेंक दिया मगर किस्मत से वह बच गयी। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button