
इलाहाबाद : यूपी के ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की थी कि डोनाल्ड ट्रंप फिर राष्ट्रपति बनेंगे। सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही थी। यहां तक कि बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर ज्योतिषी की भविष्यवाणी को शेयर किया था। ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की थी कि डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति का पद बरकरार रखेंगे। ज्योतिषी ने डोनाल्ड ट्रंपके आगे ‘श्री’ भी जोड़ा था। यह भी भविष्यवाणी की कि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी टक्कर देंगे।

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह ज्योतिषी पिछले सप्ताह भविष्यवाणी कर चुके हैं। अगर राष्ट्रपति ट्रंप का पद बरकरार रहता है, तो यह ज्योतिषी काफी लोकप्रिय हो जाएंगे।’ अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को पराजित कर दिया है। इसके बाद आनंद महिंद्रा ने फिर ट्वीट कर कहा कि मुझे खुशी है कि मैंने पिछले ट्वीट में ज्योतिष के नाम को छिपा दिया था।



