Crime

बांदा में बुजुर्ग ने किया किशारी के साथ दुष्कर्म

बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ बुजुर्ग कथित जबरन दुष्कर्म कर फरार हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि यह घटना मरका थाना क्षेत्र के मऊ गांव के एक डेरा में कल तब हुई जब प्रतिदिन की भांति 11 वर्षीया किशोरी आरोपी 80 वर्षीय बुजुर्ग के यहां दूध लेने गई थी। आरोपी ने उसे अकेले पाकर दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख सुनकर एकत्र पड़ोसियों को देख आरोपी मौके से फरार हो गया। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button