State

शाह ने राम मंदिर थीम वाले दुर्गा पूजा पंडाल का किया अनावरण

इस दुर्गा पंडाल के माध्यम से अयोध्या में राम मंदिर बनने से पहले ही इसका संदेश पूरी दुनिया को जा रहा है

  • अमित शाह ने कहा कि बंगाल से भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार जल्द समाप्त करने की शक्ति देने के लिए दुर्गा मां से भी प्रार्थना करता हूँ

कोलकाता  : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राम मंदिर की थीम पर बने दुर्गा पूजा पंडाल का अनावरण किया।यह सामुदायिक पूजा पंडाल शहर के मध्य भाग में संतोष मित्रा चौराहे पर है।इस दौरान श्री शाह ने कहा कि बंगाल पूरे भारत में यह संदेश फैलाने में अग्रणी है कि जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा।देवी दुर्गा की छवि, भगवान गणेश, भगवान कार्तिक, देवी लक्ष्मी और मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण करने से पहले उन्होंने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि वह इस बार राजनीति पर बात नहीं करेंगे, क्योंकि वह बंगाल के लोगों की भलाई के लिए परिवर्तन (सरकार में बदलाव) के लिए बाद में आएंगे।

उन्होंने कहा कि बंगाल राम मंदिर-थीम वाले दुर्गा पंडाल के लिए पूरे भारत में संदेश फैलाने में अग्रणी है, क्योंकि जनवरी (2024) में अयोध्या में राम मंदिर का अनावरण किया जाएगा। दुर्गा प्रतिमा का अनावरण शाह ने रिमोट कंट्रोल डिवाइस से किया। इस दौरान वहां एकत्रित लोगों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए।इस मौके पर पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, पार्टी नेता सुवेंदु अधिकारी, केंद्रीय मंत्री नीतीश प्रमाणिक और अन्य लोग उपस्थित रहे।श्री शाह ने कहा कि वह छत्तीसगढ़ में रहने के बाद देवी दुर्गा से आशीर्वाद लेने के लिए गुजरात से आए हैं। दुर्गा पूजा बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार है।

उल्लेखनीय है कि संतोष मित्र स्क्वायर पूजा समिति में सामुदायिक पूजा अपनी अनूठी थीम के कारण कई दशकों से त्योहार मनाने वालों के लिए इस महानगर में सबसे आकर्षक स्थानों में से एक है। वहीं, भाजपा विधायक सजल घोष संतोष मित्रा स्क्वायर समिति सामुदायिक पूजा के मुख्य संरक्षकों में से एक हैं। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button